इंडस्ट्रियल केमिकल से बनाया जा रहा 700 लीटर दूध और 4 हजार किलो पनीर बरामद, बुलंदशहर से नोएडा तक हो रही थी सप्लाई

वरुण शर्मा, बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मिलावटी पनीर बनाने वाले प्लांट पर छापा मारा गया। मौके

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

वरुण शर्मा, बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मिलावटी पनीर बनाने वाले प्लांट पर छापा मारा गया। मौके से 735 किलो मिलावटी पनीर और केमिकल युक्त 4000 लीटर दूध बरामद किया गया। टीम ने इसे नष्ट करा दिया है। पूछताछ में पता चला कि नकली पनीर दूध को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई किया जाता था।

बुलंदशहर के जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के भुन्ना जाटान गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर बनाने वाले प्लांट पर छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को देखकर मौके से लोगों ने भागना शुरू कर दिया। मौके पर भारी मात्रा में केमिकल से बना हुआ दूध मिला, जिससे मिलावटी पनीर बनाया जाता था। खाद्य विभाग की छापेमारी की सूचना पर खुर्जा एसडीएम मौके पर पहुंचे।

इंडस्ट्रियल केमिकल भी बरामद

खुर्जा एसडीएम और खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि लगातार यहां से मिलावटी पनीर बनाने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद आज मौके पर छापेमारी की गई। पनीर बनाने के प्लाट पर केमिकल युक्त दूध बनाने के लिए मौके से इंडस्ट्रियल केमिकल भी बरामद किया गया। वहीं सोया को मिलाकर पनीर बनाया जा रहा था।

नोएडा तक होती थी सप्लाई

एसडीएम और खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि यहां बनाए जाने वाला पनीर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। वहीं प्लांट चलाने वाले युवक धीरज ने बताया कि वह यहां पर मिलावटी पनीर बनाते हैं। रोजाना लगभग 400 किलो पनीर की सप्लाई आस-पास के नोएडा क्षेत्र में होती है।

एसडीएम शिकारपुर दुर्गा सिंह ने बताया कि बाहरी मात्रा में पनीर और दूध बरामद हुआ है। यह नकली मिलावटी लग रहा था। इसके चलते दूध और पनीर को नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विपिन कुमार ने बताया कि दिवाली के त्योहार को लेकर लगातार छापे की कार्रवाई की जा रही है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Jharkhand Elections: झारखंड में बगावत पर डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, नाराज नेताओं को मनाने की कवायद तेज

राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने टिकट नहीं मिलने के बाद उभरी नाराजगी को कम करने के लिए काम प्रारंभ कर दिया है। जमशेदपुर पूर्वी सीट पर लंबे समय से नाराज चल रहे अमरप्रीत सिंह काले को पार्टी ने पिछले दिनों प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। अब वो स्थान

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now